फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एजेंटों के जमानत पर नहीं हुई सुनवाई, बढ़ाई गई तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड के जेल में बंद पांच एजेंटों की जमानत पर सुनवाई मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में नहीं हो सकी। अब अगली सुनवाई तीन जुलाई को होगी। इस दौरान कोर्ट ने पुलिस को केस डायरी उपलब्ध को कहा गया हैं।
विज्ञापन

शहर के काम ग्रांन मुहल्ला निवासी अशद अहमद ने मीरा सराय स्थित अमर ज्योति यूनिवर्स कंपनी के निदेशक सूर्यकांत और शशिकांत के अलावा मैनेजर अमित सिंह, एजेंट सुनील बाबू व अन्य एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने एजेंट विजेंद्र मौर्या, कमल बाबू, अवनीश कुमार, अरविंद मौर्या और अमित साहू को जेल भेज दिया था। इनकी जमानत के लिए सीजेएम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन पुलिस की ओर से समय पर केस डायरी उपलब्ध न कराने की वजह से अगली तारीख तीन जुलाई की लगा दी है। साथ ही पुलिस को तय समय पर केस डायरी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
अशद अहमद की ओर से दर्ज एफआईआर में हाईकोर्ट ने निदेशकों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई थी। अगली तारीख दो जुलाई को तय की थी। अब बुधवार को इस पर सुनवाई होगी। जिले के कई अधिवक्ता पैरवी के लिए हाईकोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन

-
मंत्री के संरक्षण में निदेशक
सूर्यकांत और शशिकांत को भले ही भाजपा ने से निष्कासित कर दिया हो, लेकिन दोनों अपने संबंधों को खूब फायदा उठा रहे हैं। दोनों ही एक मंत्री के संरक्षण में हैं। इसलिए पुलिस भी उनकी गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें