फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद प्रकरण में सुनवाई टली, अब 27 जुलाई को सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद प्रकरण से जुड़े बहुचर्चित विवाद की सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में बृहस्पतिवार को होने वाली सुनवाई टल गई। मामले में अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

सिविल न्यायालय में विचाराधीन मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा और जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी मुख्य पक्षकार हैं। नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद से जुड़ा विवाद सिविल जज सीनियर डिवीजन सुमन तिवारी की कोर्ट में विचाराधीन है। हिंदू पक्ष का दावा है कि वर्तमान समय में जामा मस्जिद परिसर में पूर्व में नीलकंठ महादेव मंदिर था। दूसरी ओर, जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी इस दावे को लगातार खारिज करती आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें