फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नीलकंठ महादेव मंदिर-जामा मस्जिद मामले में 31 जुलाई को होगी सुनवाई

Sun, 21 Jul 2024 05:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नीलकंठ महादेव मंदिर-जामा मस्जिद मामले में 31 जुलाई को अब सुनवाई होगी। शनिवार को मस्जिद पक्ष की ओर से इंतजामिया कमेटी के वकील अनवर आलम ने बहस की, जो आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल की ओर से सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में याचिका दायर की गई थी। इसमें जामा मस्जिद शम्सी की जगह नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा किया है। सिविल जज सीनियर डिविजन एफटीसी के न्यायाधीश मनीष कुमार की अदालत में केस चल रहा है।
सरकार की तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता संजीव वैश्य ने बहस पूरी कर दी है। जबकि, मस्जिद पक्ष ने शनिवार को बहस की। अब इस बात पर सुनवाई होनी है कि वाद चलेगा या नहीं। इसी मामले में अगली तिथि 31 जुलाई लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें