फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आत्महत्या को उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Sun, 21 Jul 2024 05:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
पुलिस द्वारा जेल भेजा गया रुपेश। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। दंपती के आत्महत्या करने के मामले में नामजद एक आरोपी शनिवार सुबह पकड़ा गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नगला तरऊ में 13 जुलाई की रात मनोज और उनकी पत्नी रंजना ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। दूसरे दिन घर में उनके शव फंदे से लटके मिले थे। इस संबंध में रंजना के पिता दिनेश पाल सिंह ने मनोज के बड़े भाई रूपेश, भाभी एकता और तहेरा भाई संकल दीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। दिनेश पाल का आरोप था कि रूपेश अपने भाई को जमीन देना नहीं चाहता था। वह पूरी जमीन पर कब्जा करना चाहता था, जिससे वह लगातार मनोज और रंजना को परेशान कर रहा था। इसके चलते दंपती ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। तब से थाना पुलिस लगातार आरोपियों को तलाश करने का दावा कर रही थी। शनिवार सुबह पुलिस ने मुख्य आरोपी रुपेश को गिरफ्तार कर लिया और दोपहर के समय उसका चालान कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें