22 जुलाई के अंक में प्रकाशित खबर।संवाद
बदायूं। सील किए जाने के बाद भी अस्पतालों के संचालन का मामला अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशन के बाद अफसर सक्रिय हुए। सीएमओ की जांच में सभी अस्पतालों की सील टूटी हुई थी। अब उनको पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मंगलवार दोपहर बाद एसीएमओ डॉ. पवन जायसी के नेतृत्व में टीम जांच को पहुंची। टीम ने नवादा, कुंवरगांव रोड, उझानी और दातागंज में अवैध अस्पतालों का निरीक्षण किया। कहीं भी सील लगी नहीं मिली, हां ताले जरूर लगे थे। संचालकों से टीम ने एक सप्ताह में रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए और लौट गई। यह भी बताया है कि एक सप्ताह में अस्पताल संचालक अपना रजिस्ट्रेशन करा लेंगे।
कोट
- मामला संज्ञान में आते ही सील अस्पतालों की जांच कराई गई है। पाया गया है कि अस्पताल बिना पंजीकरण के ही हैं, जिस वजह से उनको सील किया गया था। किसी भी अस्पताल में सील लगी नहीं मिली है। एक सप्ताह में अगर वह रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सकते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ