फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नगरीय अस्पतालों में सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था, संविदा पर तैनात होंगे 10 डॉक्टर

Tue, 19 May 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों में लंबे समय से चल रही डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। नगरीय क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभाग की ओर से संविदा पर 10 डॉक्टरों की तैनाती की योजना तैयार की गई है। इससे अर्बन स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को बेहतर इलाज और समय पर चिकित्सकीय सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

वर्तमान में शहर समेत नगर के स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त डॉक्टर न होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई अस्पतालों में एक या दो डॉक्टरों के भरोसे ओपीडी संचालित हो रही है। इससे मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। खासकर गर्मी और मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
स्थिति यह है कि सामान्य बुखार, खांसी, पेट दर्द और वायरल संक्रमण जैसी समस्याओं के लिए आने वाले मरीजों को भी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। कई बार डॉक्टरों की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को जिला अस्पताल या निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ता है। जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिन नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की सबसे अधिक कमी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर संविदा डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नए डॉक्टरों की नियुक्ति के बाद ओपीडी सेवाओं को मजबूत करने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और नियमित जांच सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन-
-शासन की मंशा है कि लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि लोगों को छोटे-छोटे इलाज के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। डॉक्टरों की तैनाती से मरीजों का दबाव भी संतुलित होगा और उपचार व्यवस्था पहले से अधिक प्रभावी बन सकेगी।
विज्ञापन

-डॉ. श्रीमोहन झा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें