फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ग्रीष्मकालीन अवकाश में मिलेगा विषयवार गृहकार्य, पढ़ाई से जुड़े रहेंगे बच्चे

Tue, 19 May 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से शुरू होने जा रहा है। इस बार अवकाश के दौरान भी बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए विशेष तैयारी की गई है। विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को विषयवार गृहकार्य दिया जाएगा, ताकि वे छुट्टियों में भी पढ़ाई से जुड़े रहें।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत से लेकर 19 मई तक जो पाठ पढ़ाए गए हैं। उन्हें दोहराने और याद रखने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की जा रही है। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बच्चों को कक्षा और विषय के अनुसार ऐसा गृहकार्य दें। जिससे उनकी पढ़ाई की निरंतरता बनी रहे और अवकाश के बाद उन्हें पढ़ाई में परेशानी न हो। विद्यालयों में बच्चों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों से संबंधित अभ्यास कार्य दिए जा रहे हैं। छोटे बच्चों को लेखन अभ्यास, गिनती, पहाड़े और पठन कार्य भी कराया जाएगा।
बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट वर्क और अभ्यास प्रश्न हल करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षक रुपेश सिंह, श्याम कुमार का कहना है कि लंबे अवकाश के दौरान बच्चे पढ़ाई से दूर हो जाते हैं, जिससे स्कूल खुलने पर उन्हें दोबारा पढ़ाई की गति पकड़ने में समय लगता है। इसी को ध्यान में रखते हुए गृहकार्य की व्यवस्था की गई है। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को नियमित रूप से गृहकार्य करने के लिए प्रेरित करें और मोबाइल या टीवी पर अधिक समय बिताने से बचाएं। विभाग का मानना है कि छुट्टियों में थोड़ी-बहुत पढ़ाई जारी रहने से बच्चों की सीखने की क्षमता और रुचि बनी रहेगी। इस संबंध में बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दिनों में भी बच्चे पढ़ाई से दूर न हो। इसको ध्यान में रखकर बच्चों को काम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें