फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज को मिलेंगे 170 सिलिंडर, शासन ने दिया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। लॉकडाउन के चलते दूसरे प्रदेशों से लोगों के लौटने का सिलसिला जारी है। इसको देखते हुए यहां राजकीय मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। नए वार्ड की जरूरत के लिहाज से जरूरत के सामान की सूची शासन को भेजी गई थी। इस पर शासन ने 170 ऑक्सीजन सिलिंडर व कुछ अन्य मेडिकल कॉलेज को भेजने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है। काम बंद होने की वजह से दूसरे प्रदेशों से कामगार अपने घर को लौट रहे हैं। बाहर से लौटने वालों को संबंधित जिले में क्वारंटीन किया जाता है। इसी के तहत प्रदेश सरकार के निर्देश पर राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पहले 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था। मगर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही थी, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया।
100 बेड के आइसोलेशन वार्ड में जिस सामान की जरूरत पड़ेगी। उसकी सूची बनाकर शासन को भेज दी गई है। शासन से उन चीजों के लिए स्वीकृति भी मिल गई है। जल्द ही सामान उपलब्ध हो जाएगा। - डॉ. आरपी सिंह, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें