फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 संक्रमित मिले, 67 रोगी स्वस्थ भी हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। शुक्रवार को सक्रिय रोगियों की संख्या घटकर 395 हो गई। इनमें 390 लोग होम क्वारंटीन और पांच लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को जिले में 70 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1333 लोगों के सैंपल लिए थे। इनकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आ गई। इनमें 70 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में कादरचौक का एक डॉक्टर भी शामिल है। शुक्रवार को मिले संक्रमितों में शहर में 19, उझानी में 12, इस्लामनगर में आठ, अंबियापुर, वजीरगंज, जगत में तीन-तीन, सालारपुर, दहगवां, बिल्सी, म्याऊ, कादरचौक, सहसवान, समरेर में दो-दो नए रोगी मिले हैं। इसके अलावा पांच रोगी दूसरे जिलों के हैं।
शुक्रवार को जिले में 67 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। पिछले महीने कोरोना संक्रमण की रफ्तार ज्यादा होने के कारण जिले में संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई थी। जनवरी के अंतिम सप्ताह से संक्रमण की रफ्तार कुछ कम होने और स्वस्थ्य होने वालों की संख्या में इजाफा होने के साथ सक्रिय संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। हालांकि, अब भी पांच लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें दो लोग एल-टू अस्पताल में भर्ती हैं। तीन लोगों का इलाज दूसरे जिलों में चल रहा है। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि कम संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन इस बीच लोगों को लापरवाही से बचना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें