फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजन ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदायन (बदायूं)। स्थानीय सीएचसी पर नर्स की लापरवाही से प्रसूता की हालत बिगड़ गई। चंदौसी के अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। प्रसूता के परिवारवाले शव लेकर लौटे और सीएचसी पर हंगामा कर दिया। सीएचसी प्रभारी ने नर्स पर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

कस्बा रुदायन के वार्ड नंबर तीन निवासी मनोज पुत्र अतर सिंह अपनी पत्नी 21 वर्षीय पूनम को लेकर शुक्रवार शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदायन पहुंचे। अस्पताल में महिला डॉक्टर हमेशा की तरह गायब थीं। उपस्थित नर्स ने प्रसूता की डिलीवरी शुरू कर दी। लापरवाही की वजह से तेज ब्लीडिंग शुरू हो गई। प्रसूता ने बेटे को जन्म दिया पर ब्लीडिंग न रुकी तो नर्स ने हाथ खड़े कर दिए।
नर्स ने महिला को जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया। हालांकि परिवार वाले जल्दी की वजह से निजी अस्पताल ले गए। वहां पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। परिवारवाले उसका शव लेकर शाम ढले रुदायन सीएचसी आ गए। यहां पर हंगामा शुरू कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. नवनीत के समझाने पर वह घर चले गए। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि नर्स की लापरवाही की जांच करेंगे। सुबह उस पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें