फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइजीन रेटिंग : पहले चरण में 11 होटल मालिक चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग जिले में होटलों, ढाबों पर सुविधाओं के साथ स्वच्छता और शुद्धता के मानकों के आधार पर हाइजीन रेटिंग देगा। इसके लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिकरण की ओर से तय मानकों को चेक करने के बाद प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। इसके तहत प्रथम चरण में शहर के 11 होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को चिह्नित किया गया है। इनसे अभिलेख जमा कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

देश में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, विटामिन व खनिज तत्वों की व्यापक कमी और भोजन-जनित रोगों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसी दशा में आवश्यक है कि इन रोगों से बचाव के लिए खान-पान पर पूरा फोकस रखा जाए। इसको ध्यान में रखते हुए भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानव प्रधिकरण द्वारा खाद्य संरक्षा लोगों को सुरक्षित व स्वास्थ्यप्रद खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य कारोबारियों को हाइजीन रेटिंग दे रहा है। चयनित रेस्टोरेंट, होटलों पर खाना बनाने से लेकर परोसने तक को देखा जाएगा ताकि उस खाने से आम लोगों के शरीर पर कोई खराब प्रभाव न पड़े।
दरअसल, जिले में अभी जो रेस्टोरेंट, होटल खुले हैं। उनमें कई जगह आकर्षक पैकिंग में ग्राहकों को भोजन दिया जा रहा है। स्वाद बेहतर हो, इसके लिए वह कई तरह के ऐसे मसालों का प्रयोग करते हैं जो स्वास्थ्य पर बेहद खराब प्रभाव डालते हैं। साथ ही बनाए गए खाने को टेबल तक पहुंचने के दौरान स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा जाता है। आम लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ने से वह बीमार हो सकते हैं। इसको रोकने के लिए सरकार ने हाइजीन रेटिंग को शुरू किया है। इसके बाद में चयनित जगहों पर बेहतर क्वालिटी का खाना दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
पहले चरण में होटल व रेस्टोरेंट कारोबार से जुड़े 11 होटल-रेस्टोरेंट मालिकों को चुना गया है जिनको हाइजीन रेटिंग दी जाएगी। टीम आकर चेक करेगी। जो भी कमियां होंगी, उनको दुुरुस्त कराने के बाद में इनको प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। फिर बीच-बीच में टीम इनके खाने की जांच भी करती रहेगी।
विज्ञापन

-चंद्रशेखर मिश्र, जिला अभिहीत अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें