बदायूं। जिले में मलेरिया के सक्रिय रोगियों की संख्या बुधवार को बढ़कर 149 हो गई। बुधवार को जिले में मलेरिया के 22 और फैल्सीपेरम के चार नए रोगी मिले हैं। फैल्सीपेरम के तीन रोगी जगत और एक म्याऊ ब्लॉक के गांव में मिला है। बुधवार को जिले में 25 स्थानों पर कैंपों का आयोजन किया गया।
जिले में सालारपुर, समरेर, म्याऊ और दातागंज ब्लॉक मलेरिया के लिहाज से हाईरिस्क श्रेणी में हैं। जनवरी से अब तक जिले में मलेरिया के 1213, फैल्सीपेरम के 114 और डेंगू के दो रोगी मिल चुके हैं। बुधवार को 25 स्थानों पर कैंपों में कुल 1285 लोगों की जांच की गई। इनमें 26 लोगों को मलेरिया की पुष्टि हुई। चार लोगों को फैल्सीपेरम निकला। इसके साथ ही बुधवार को नौ लोगों का एलाइजा टेस्ट कराया गया। किसी को डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। 25 गांवों में लार्वा नष्ट कराने के साथ मच्छरनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर ने बताया कि मलेरिया काबू में है। जहां से भी बुखार के प्रभाव की खबर मिल रही हैं वहां कैंप लगाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है। संवाद