फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमालपुर और मौजमपुर इलाके में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 13 मलेरिया और 11 फैल्सीपेरम के निकले मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। जगत और दातागंज ब्लॉक क्षेत्र में मलेरिया तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को इलाके के कई गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग टीम ने लोगों के सैंपल लेकर जांच की। इस दौरान 13 मलेरिया और 11 फैल्सीपेरम के मरीज निकले। उन्हें दवा देकर एहतियात बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम जगत ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कमालपुर पहुंची। टीम ने यहां कैंप लगाकर लोगों का बुखार चेक किया। इस दौरान टीम ने कोरोना संक्रमण का भी ध्यान रखा। गांव में कुल 19 लोगों का बुखार चेक किया गया जिसमें मलेरिया के तीन और फैल्सीपेरम का एक मरीज पाया गया। इसके अलावा मौजमपुर गांव 22 लोगों की जांच की गई। इसमें 19 लोग बुखार से पीड़ित मिले। जब इनके सैंपल लेकर जांच की गई। मलेरिया के दो और फैल्सीपेरम के सात मरीज निकले। इससे गांव में और सावधानी बरतने को कहा गया है। टीम ने उन्हें दवा देकर बताया कि वह मच्छरदानी का प्रयोग करें। अन्यथा और भी लोग मलेरिया का शिकार हो सकते हैं। इधर, मनिकापुर सरौरा गांव 25 बुखार से पीड़ित मिले हैं। इनमें मलेरिया के तीन मरीज पाए गए हैं। वहीं, दातागंज विकास खंड के ग्राम डोलापुर में स्वाथ्य विभाग की टीम ने कैंप लगा कर लोगों का बुखार चेक किया। इस दौरान 78 लोग बुखार से पीड़ित मिले। इनमें छह मलेरिया और तीन फैल्सीपेरम के मरीज भी पाए गए हैं। इन इलाकों में मलेरिया के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इससे स्थिति चिंताजनक हो रही है। कमालपुर गांव पहुंची टीम में डॉ. दमयंती वर्मा, एएनएम नेहा, फार्मासिस्ट चंद्रपाल और डोलापुर पहुंची टीम में डॉ. अनिल कुमार, गनेश बाबू, राकेश चंद्र राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें