फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवाएं समाप्त होने पर हाईकोर्ट पहुंचे संविदा कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल समेत जनपदों के अन्य सरकारी अस्पतालों से निकाले गए संविदा कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में रिट दायर की है। उनका आरोप है कि उन्हें नॉन पैरामेडिकल स्टॉफ बताकर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं, जबकि वे पैरामेडिकल स्टॉफ के अंर्तगत आते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के 14 संविदा कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं थीं। इससे पहले उन्हें सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया था। ये कर्मचारी अलग-अलग पदों पर कार्य कर रहे थे। इनमें दो फार्मेसिस्ट भी शामिल हैं। फार्मेसिस्ट अंसार हुसैन और लाखन सिंह ने बताया कि सिर्फ जिला अस्पताल के कर्मचारियों की नहीं, पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में तैनात नॉन पैरामेडिकल स्टॉफ की संविदा समाप्त की गई है। इन कर्मचारियों में पैरामेडिकल स्टाफ को भी शामिल कर लिया गया है, जबकि फार्मेसिस्ट, टेक्नीशियन आदि नॉन पैरामेडिकल स्टॉफ में नहीं आते। टीएनएम कंपनी ने उन्हें गलत श्रेणी में रखकर सेवाएं समाप्त की हैं। उनके संगठन ने प्रदेश स्तर पर एक राय होकर हाईकोर्ट में रिट दायर की है। अब जो भी होगा कोर्ट के आदेश पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें