फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयशा नर्सिंग होम को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी ने शनिवार को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ नवादा स्थिति आयशा नर्सिंग होम पर छापा मारा था। इस दौरान कई कमियां मिलने पर अभिलख जब्त कर लिए थे। जांच करने के बाद में प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नर्सिंग होम संचालक को नोटिस भेजा गया है। जिसमें कई बिन्दुओं पर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

बिसौली रोड पर स्थित आयशा नर्सिंग होम की पिछले कई दिनों से प्रशासन के पास शिकायत पहुंच रहीं थी। जिसको लेकर शनिवार को डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी, एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। वहां पर चेकिंग के दौरान कई अभिलेखों में कई कमियां मिलीं थी। पंजीकृत डॉक्टर की जगह दूसरी डॉक्टर मौके पर मिलीं थी। साथ ही रजिस्ट्रेशन भी नहीं मिला। अभिलेखों की जांच पड़ताल करने के बाद में प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस भेजा गया है। जिसमें रजिस्ट्रेशन, पंजीकृत डॉक्टर नहीं बैठने समेत कई बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। सीएमओ मंजीत सिंह ने बताया कि आयशा नर्सिंग होम में कई कमियां मिलीं थी। इसको लेकर नोटिस भेजकर जवाब मांगा जा रहा है। उनका पक्ष सुनने के बाद मेें अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें