फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के नेत्र परीक्षक पर रुपये लेने का आरोप, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में शुक्रवार को मरीजों से वसूली के आरोप में फंसे नेत्र परीक्षक की पत्नी ने हंगामा कर दिया। उन्होंने शिकायतकर्ता महिला और सीएमएस के साथ भी गाली-गलौज कर दी। इस पर सीएमएस ने नेत्र परीक्षक को सस्पेंड कर दिया है, साथ ही उनकी पत्नी के खिलाफ भी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव हरीनगला निवासी तारा पत्नी राजवीर शुक्रवार दोपहर सीएमएस कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने सीएमएस डॉ. बीबी पुष्कर से शिकायत की कि वह दो दिन पहले नेत्र रोग विभाग में आंखें टेस्ट कराने आईं थीं। तब उनसे नेत्र परीक्षक पंकज गुप्ता ने दो सौ रुपये लिए। इसकी किसी ने वीडियो बनाकर वायरल भी कर दी। शुक्रवार को वह चश्मा लेने आईं, तब भी उनसे दो सौ रुपये लिए गए। इस पर सीएमएस नेत्र रोग विभाग पहुंचे और नेत्र परीक्षक के कमरे से चश्मों से भरा थैला बरामद कर लिया। बताते हैं कि इसके कुछ देर बाद नेत्र परीक्षक की पत्नी और महिला नेता जिला अस्पताल पहुंचीं। आरोप है कि उन्होंने सीएमएस कार्यालय में बैठीं शिकायतकर्ता तारा देवी के साथ गाली-गलौज की और पीटने तक की धमकी दे डाली। सीएमएस ने इसका विरोध किया तो उसने सीएमएस को भी उल्टी सीधी सुना डाली और नौकरी करना सिखाने की धमकी दे डाली। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत किया। सीएमएस ने नेत्र परीक्षक पंकज गुप्ता और उनकी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। देर शाम सीएमएस ने नेत्र परीक्षक को सस्पेंड कर दिया। फिलहाल इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मैंने कोई रुपये नहीं लिए है। महिला दो दिन पहले आंखें टेस्ट कराने आई थी। उस दौरान कोई लड़का बैठा हुआ था। उसी ने रुपये लिए होंगे। वीडियो भी उसका होगा।
- पंकज गुप्ता, नेत्र परीक्षक

महिला ने जब रुपये लेने की शिकायत की तो मैं नेत्र विभाग में पहुंचा, वहां से चश्मों से भरा थैला उठा लाया। उसके बाद उनकी पत्नी आईं। उन्होंने मुझे देख लेने की धमकी दी और कहा कि उन्हें नौकरी करना सिखा देंगी। नेत्र परीक्षक को सस्पेंड कर दिया है। दोनों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बीबी पुष्कर, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें