फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा, अनियमितताएं मिलने पर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार को नगर में निजी अस्पतालों पर छापा मारकर मानक परखे। अनियमितता मिलने पर बरेली बाईपास तिराहा स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दातागंज नगर समेत आसपास के उपनगरों में झोलाछाप के साथ अवैध निजी अस्पतालों की भी भरमार है। इन पर शिकंजा कसने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को एसडीएम केबी सिंह, सीओ एसके सिंह, चिकित्सा प्रभारी डॉ. बीके सिंह और डॉ. सनोज मिश्रा की टीम ने बरेली बाईपास स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा। जांच में पता लगा कि डायग्नोस्टिक सेंटर का रजिस्ट्रेशन तो है, लेकिन जो मानक हैं सेंटर वह मानक पूरे नहीं कर रहा। यहां अल्ट्रासाउंड सेंटर भी चल रहा था। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कोई अधिकृत रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिला। इसके बाद सेंटर को सील कर दिया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. बीके सिंह ने बताया जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें