बदायूं। आपका रक्त जरूरत पड़ने पर किसी की जान बचा सकता है। रक्तदान महादान है इसलिए जब भी मौका लगे, व्यक्ति को यह दान जरूर करना चाहिए। जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रतिवर्ष 14 जून यानी विश्व रक्तदान दिवस और एक अक्तूबर यानी राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में इस बार भी एक अक्तूबर को अमर उजाला की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एक शिविर लगाया जाएगा, जिसमें आकर रक्तदान इस महादान में अपनी सहभागिता निभा सकते हैं। सुबह 10 बजे से लगने वाले इस शिविर का उद्घाटन प्रभारी सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह व सीएमएस डॉ. बीबी पुष्कर द्वारा किया जाएगा। ब्यूरो