फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने पिछले दिनों जिले में झोलाछाप के खिलाफ अभियान चलाने के लिए सीएमओ को आदेेश दिए थे, जिसके तहत थाना पुलिस ने सीएमओ की रिपोर्ट पर क्षेत्र में अवैध रूप से चिकित्सकीय कार्य कर रहे 17 झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर 17 लोगों को अवैध रूप से चिकित्सकीय कार्य करते हुए चिह्नित किया था, जिसमें क्षेत्र के गांव शहजादनगर निवासी एमके राम, प्रवीन चौहान, सतेती के नागेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, पुसगंवा के रतनेश, हैवतपुर के रामबाबू, मिर्जापुर शोहरा के मुख्तियार, आरिफ, अहमदनगर असौली के सुखपाल, पिंडौल के प्रदीप गुप्ता, खैरी के चमन, हैदर अली, बिल्सी कस्बे के सत्यवीर सिंह, शाहिद अली, वैन के अजीत सिंह, सिरासौल कुंवर सहाय पट्टी के गोविंद कुमार विश्वास एवं पंचानन विश्वास के खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1958 की धारा 12 के तहत सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें