फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबलिंग में अधोमानक पाई गई रुड़की की कंपनी की टेबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल की दवाओं के नमूने ही जांच में फेल हो रहे हैं। औषधि प्रशासन विभाग की प्रयोगशाला से आई ताजा रिपोर्ट यही कहती है। इस बार रुड़की की एक कंपनी की दवा का नमूना अधोमानक पाया गया है। यह कंपनी रेट कांट्रैक्ट के आधार पर जिला अस्पताल को दवाओं की सप्लाई करती है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कंपनी को नोटिस दिया गया है। इधर, जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर मेडिकल स्टोर्स से लिए गए दवाओं के नमूनों में भी पांच नमूने जांच में खरे नहीं उतरे हैं।
विज्ञापन

औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दो महीने पहले जिला अस्पताल के सीएमएसडी स्टोर में दवाओं की पड़ताल की थी। यहां से चार दवाओं के नमूने भी लिए थे। इन नमूनों की लखनऊ स्थित प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आ गई है। क्लोरफेनिरामिन चार एमजी नाम की टेबलेट का नमूना जांच में खरा नहीं उतरा है। यह नमूना लेबलिंग में फेल हो गया है। नमूना फेल होने के बाद औषधि प्रशासन विभाग ने जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट से रिपोर्ट मांगी है। संक्रामक बीमारियों में काम आने वाली क्लोरफेनिरामिन टेबलेट की सप्लाई रुड़की की एक दवा कंपनी ने रेट कांट्रैक्ट के आधार पर की थी। दवा कंपनी को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। इधर, कुछ मेडिकल स्टोर्स से लिए गए दवाओं के नमूनों में भी पांच नमूने फेल हुए हैं। इनमें दवाओं के चार नमूने तय मानक और एक नमूना लेबलिंग में फेल हुआ है। सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस दिया गया है।

जिला अस्पताल के सीएमएसडी स्टोर से लिए गए नमूनों में क्लोरफेनिरामिन नाम की टेबलेट का नमूना लेबलिंग में अधोमानक पाया गया है। इस दवा की सप्लाई रुड़की की एक कंपनी ने की थी। कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट से भी रिपोर्ट तलब की गई है। मेडिकल स्टोर्स से लिए गए नमूनों में भी पांच नमूने जांच में खरे नहीं उतरे हैं। सभी मामलों में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवनीत सिंह, जिला औषधि निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें