फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों का सहारा बनी आयुष्मान, छह सौ लोगों ने लिया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। केंद्र सरकार की ओर से संचालित आयुष्मान भारत योजना गरीब, निर्धन लोगों के लिए संजीवनी की तरह काम कर रही है। योजना शुरू होने के बाद में जिले में करीब छह सौ लोगों को योजना से लाभान्वित कर उनकी जान बचाई जा चुकी है, वरना पैसे के अभाव में उन्हें इलाज नहीं मिल पाता और उनके साथ कोई अनहोनी भी हो सकती थी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया गया। इसके पीछे मंशा थी कि जो गरीब लोग पैसे के अभाव में इलाज न मिलने के कारण परेशान होते हैं, उन लोगों का चयन कर उन्हें योजना से जोड़ा जाए और उन्हें लाभ दिया जाए। इस योजना के तहत एक व्यक्ति को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जाता है। योजना के शुरू होने के बाद में जिले में तीन सरकारी अस्पताल समेत कुछ प्राइवेट डॉक्टरों को स्कीम से जोड़ा गया। इसके लिए अब तक जिले में करीब 600 लोगों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। इसके बाद सरकारी अस्पताल समेत योजना से जुड़े प्राइवेट अस्पतालों में लगातार मरीजों का इलाज किया जा रहा है, ताकि गरीब जनता इलाज के अभाव में दम न तोड़ेें।

नौ लाख रुपये से अधिक हो चुके हैं योजना पर खर्च
जिले में योजना के तहत गरीब लोगों के इलाज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक इस योजना के तहत नौ लाख रुपये से अधिक का इलाज किया जा चुका है, साथ ही लगातार और मरीजों का भी इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में लगातार मरीजों का इलाज किया जा रहा है। योजना से अब तक करीब छह सौ लोगों का मुफ्त में इलाज किया जा चुका है, साथ ही अन्य मरीजों को इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

-नितिन वर्मा, जिला कोऑडिनेटर, आयुष्मान भारत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें