बदायूूं। बिल्सी के बाबा मिशन हॉस्पिटल में शनिवार को अभिमस्तिष्कता के विलक्षण रोग से ग्रसित बच्चेे का प्रसव कराया गया। इस बच्चे के सिर का भाग पूरी तरह विकसित नहीं हुआ था। हालांकि बच्चे ने इस गंभीर व विलक्षण रोग के कारण दम तोड़ दिया।
हॉस्पिटल की डॉ. सुनयना पाठक ने बताया कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से स्पष्ट था कि बच्चा विलक्षण रोग अभिमस्तिष्कता (एनेंसेफ्ली) से ग्रसित था। अभिमस्तिष्कता एक प्रकार की चिकित्सा स्थिति है जो खोपड़ी के अंदर मस्तिष्क और हड्डियों को सामान्य रूप से विकसित होने से रोकती है। एनेंसेफ्ली का मामला विशेष रूप से गंभीर है क्योंकि इसमें मस्तिष्क पूरी तरह से गठित नहीं होता है, इसलिए इस विकार के साथ बच्चे लंबे समय तक जीवित नहीं रहते हैं। यह तंत्रिका तंत्र के विकास का एक विकार है जो गर्भ के विकास में गंभीर परिवर्तन का कारण बनता है। ब्यूरो