फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सरेबाजार लहराया तमंचा, फिर रुक-रुक कर किए दो फायर

विज्ञापन
वायरल वीडियो में फायरिंग करता युवक।स्रोत-वायरल वीडियो
विज्ञापन
उझानी। कस्बे में तमंचे से सरेबाजार फायर किए जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो-तीन युवक दिख रहे हैं। एक युवक पहले तो तमंचा लहराते नजर आया फिर उसने रुक-रुक कर दो बार फायर किए।
विज्ञापन

वीडियो 30 नवंबर रात करीब नौ बजे का है। इसमें दो-तीन युवक नजर आ रहे हैं। एक बाइक सवार के पास खड़े युवक के हाथ में तमंचा दिख रहा है। इसके कुछ देर बाद ही युवक तो हट जाते है, लेकिन तमंचा लहराते हुए एक युवक पांच-छह सेकेंड के अंतर से दो फायर करता है। घटना बिल्सी रोड बाजार की बताई जा रही है। घटना के दौरान बाइक और कारें भी सड़क से होकर निकलती दिख रहीं हैं, लेकिन किसी भी वाहन सवार ने रुककर जानकारी करने की कोशिश नहीं की। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि वायरल वीडियो का कोई भी मामला कोतवाली पुलिस के संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें