बरसात न होने से परेशान किसान हाय-हाय कर रहा है, ऐसे में आठ साल की शालिनी का जज्बा हिम्मत बंधाता है। छोटी से उम्र में किसानों का दर्द समझ रही शालिनी भगवान इंद्र को मनाने के लिए हठयोग पर बैठी हैं। तीन दिन से खाना और पानी नहीं ले रही शालिनी का प्रण हैं कि बारिश न होने तक वे ऐसे ही हठयोग पर बैठी रहेंगी।
इस साल जिले में मानसूनी बारिश औसत से भी कम रही है, इससे फसलें सूख रही हैं। गांव मिर्जापुर मौसमपुर में विजयपाल की आठ साल की बेटी शालिनी ने इस स्थिति को देख हठयोग किया है। किसान पिता ने बताया कि बेटी ने प्रण लिया है कि जब तक बारिश नहीं होगी वह इंद्रदेव को खुश करने के लिए तप करती रहेगी। हालांकि शालिनी को परिवार और गांव वाले लगातार मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल शालिनी अपनी जिद पर कायम हैं।