फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया

Fri, 03 Feb 2017 11:16 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
स्वयंसेवकों को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
  गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर  के शुभारंभ पर प्रथम व द्वितीय इकाई की स्वयंसेविकाओं को समाजसेवा का पाठ  पढ़ाया गया। अध्यक्ष विनय प्रकाश रस्तोगी ने कहा कि एनएसएस छात्राओं में  ऊर्जा भरकर देश सेवा की भावना को प्रेरित करती है। सचिव गौरव रस्तोगी ने  छात्राओं को मिलजुल कर रहने तथा कर्तव्यों को याद रखने के लिए प्रेरित  किया। प्राचार्य डॉ. गार्गी बुलबुल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से  छात्राओं को शिविर में समाजसेवा से जुड़ा सब कुछ सीखने को मिलता है।  कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शुभा माहेश्वरी तथा डॉ. उमा सिंह गौर ने भी विचार  रखे। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।  कार्यक्रम में डॉ. सरला चक्रवर्ती, डॉ. साधना अग्रवाल, डॉ. ममता वर्मा,  विपिन कुमार, डॉ. निधि रस्तोगी, डॉ. रितु रस्तोगी, डॉ. तरुणलता, डॉ. मुक्ता  सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऐस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी  में सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन डॉ. हेमेंद्र कुमार वार्ष्णेय, डायरेक्टर रचित गोयल ने किया। बच्चों ने साक्षरता और कौशल विकास योजना से संबंधित  नाटक व कविता पेश कर समां बांधा। इस अवसर पर डॉ. महेश यादव, संतोष बाबू  शर्मा, अफसार अहमद आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें