फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में सपा का झंडा लगाए घूमीं गाड़ियां, दौड़ी पुलिस

Fri, 03 Feb 2017 11:14 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंट्रोल रूम में दो लोगों ने की शिकायत पुलिस ने गलत पाई 
खंड स्नातक एमएलसी चुनाव और विधानसभा चुनाव की दोहरी आचार संहिता लागू होने के बावजूद सहसवान क्षेत्र में सपा का झंडा लगाए करीब 30-35 चौपहिया वाहन जुलूस की शक्ल में घूमते रहे। इस मामले की शिकायत चुनाव कंट्रोल रूम पर दो लोगों ने की, तो अफसरों ने जांच के लिए पुलिस को भेजा लेकिन गाड़ियां न मिलने पर उन्होंने शिकायत को गलत बताया। 
विज्ञापन

सहसवान क्षेत्र के आदित्य यादव एवं अर्पित भारद्वाज ने शुक्रवार को दोपहर पौने एक बजे के करीब कंट्रोल रूम में शिकायत कर बताया कि सहसवान से बिसौली रोड पर गांव कोट स्वरूपपुर के पास सपा के झंडे लगाए करीब 30-35 गाड़ियां घूम रही हैं। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। इसी दौरान राउंड पर पहुंचे व्यय प्रेक्षक ने मामले की जानकारी ली और शिकायत को संबंधित आरओ, एसपी देहात और क्षेत्र के सीओ को बताकर मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। प्रेक्षक के निर्देश को गंभीरता से लेते हुए कंट्रोल रूम ने तुरंत आरओ को एक पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई करने की रिपोर्ट मांगी। इसकी सूचना मिलने पर एसओ उद्यैती प्रदीप यादव ने मौके पर जाकर जांच की और रिपोर्ट दी कि मौके पर उन्हें सपा का झंडा लगाए कोई वाहन नहीं मिला। एसओ के मुताबिक खितौरा चौराहे पर भी उन्होंने इस संबंध में पूछताछ की, लेकिन किसी ने सपा के झंडे लगाए 30-35 वाहन गुजरने की बात नहीं कही। 
विज्ञापन

---------
एसओ उद्यैती प्रदीप यादव को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई गई थी, लेकिन वहां पर कोई भी ऐसा वाहन नहीं मिला। 
-दिनेश कुमार सिंह, रिटर्निंग ऑफिसर सहसवान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें