फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं दोहरा हत्याकांड: एसएसपी से मिले हर्षित के परिजन, पिता बोले- कंपनी के एक बड़े अधिकारी पर हो कार्रवाई

Thu, 26 Mar 2026 09:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

मृतक के हर्षित मिश्रा के परिजन बृहस्पतिवार को बदायूं पहुंचे। उन्होंने एसएसपी से मुलाकात की और हत्याकांड में कंपनी के एक बड़े अधिकारी की भूमिका बताई। इसके अलावा भी कई जानकारियां दीं। परिजनों ने अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई।   
विज्ञापन
हर्षित मिश्रा के परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में बीते 12 मार्च को उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह समेत तीन लोगों को जेल भेजा जा चुका है। मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए मृतक हर्षित मिश्रा के परिजन बृहस्पतिवार को पुलिस सुरक्षा के बीच पीलीभीत के पूरनपुर से एसएसपी बदायूं के आवास पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने ने एसएसपी अंकिता शर्मा से मिलकर इस मामले की प्रगति जानी व अपनी तरफ से भी कई जानकारियां दी। 

विज्ञापन


हर्षित के पिता सुशील मिश्रा का आरोप है कि इस मामले में कंपनी के एक बड़े अधिकारी की भूमिका है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि पुलिस दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।

कंपनी के बड़े अधिकारी पर लगाया आरोप 
एसएसपी से मिलने पहुंचे हर्षित के पिता सुशील मिश्रा, मां रानी मिश्रा, छोटे बेटे वैभव व मृतक की पत्नी सुमति, मामा समेत अन्य परिजनों ने अपनी बात रखी। अन्य आरोपियों को जल्द से गिरफ्तार करने की मांग की गई। सुशील ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस मामले में कंपनी के बड़े अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना में उनकी पूरी भूमिका है। उन्हीं के इशारे पर यह हत्याकांड हुआ है ऐसे में उनको भी जेल भेजा जाना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक प्रभावशाली व्यक्ति का सरंक्षण आरोपियों को प्राप्त है। ऐसे में जांच सही से होना चाहिए। इस पर एसएसपी ने कहा है कि जांच में जो दोषी मिलेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। यह लोग दिन में करीब डेढ़ बजे पुलिस स्कार्ट के साथ एसएसपी आवास पहुंचे इसके बाद करीब डेढ़ घंटे रूकने के बाद तीन बजे पीलीभीत के लिए रवाना हुए। इनकी दो कारों को स्कार्ट करने के लिए बदायूं पुलिस सक्रिय रही। जबकि साथ में पुलिस के सुरक्षा कर्मी भी रहे।

विज्ञापन

एसएसपी को दी गई अहम जानकारी
हर्षित के परिजनों ने एसएसपी को अहम जानकारी दी है। इसमें यह भी बताया गया है कि आरोपी कहां पर छिपे हैं, इसके अलावा कई लोगों के नाम बताए गए जो इस मामले से कहीं न कहीं जुड़े हैं। दोषियों की कॉल डिटेल खंगालने की बात कही गई जिससे उन तक पहुंचा जा सके। परिवार का कहना है कि वह पुलिस को लगातार जानकारी दे रहे है कि आरोपी कहां घूम रहे हैं। ऐसे में उनको जल्द से जल्द पकड़ना जरूरी है।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि हर्षित मिश्रा के परिजनों ने आवास पर मुलाकात की है। उनकी जो मांगे हैं उन पर काम किया जा रहा है। कंपनी के एक अधिकारी पर भी पिता ने आरोप लगाया है। जांच में यदि उनकी भूमिका मिलेगी तो उनके खिलाफ भी केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें