फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘झूला तो पड़ गए...आमवा की डार पे जी’

Tue, 18 Aug 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से ही मेंहदी रचाकर, शृंगार कर महिलाओं और बालाओं ने अपने त्योहार को रंगीन बना दिया। घरों में गौरी की पूजा अर्चना के बाद पूड़ी-पुआ जैसे पकवान घर-घर तैयार किए गए। इस मौके पर ससुराल से मायके आईं विवाहिताएं अपनी संग-सहेलियों से मिलीं और एक दूसरे से अपने सुख-दुख साझा किए। देहात में देर शाम तक बालाएं मल्हारें गाती रहीं। सबसे लोकप्रिय मल्हार झूला तो पड़ गए...आमवा की डार पेजी की गूंज रही।
विज्ञापन

शहर में नगला मंदिर के बाहर बाग में तीज मेला का आयोजन हुआ। यहां झूले पड़े। महिलाओं और युवतियों ने झूलों पर पैंग तो बढ़ाईं तो मेले का लुफ्त भी लिया। चाट-पकौड़े आदि के ठेले-खोमचे लगे। शृंगारिक वस्तुओं की भी खूब बिक्री हुई। शहरों के पार्कों में भी भी मेला जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें