फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश अनेजा क्रिकेट ट्रॉफी पर रॉयल चैलेंजर का कब्जा

Sun, 08 Nov 2015 07:59 PM IST
उझानी (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 एमजीपी कॉलेज के मैदान पर चल रहे हरीश अनेजा मेमोरियल क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के  खिताबी मुकाबले में उझानी रॉयल चैलेंजर ने ऑल इज वेल को 22 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम के बल्लेबाज धनराज गिरि ने शतकीय पारी खेलकर टूर्नामेंट में कीर्तिमान बना लिया। उसे मैन ऑफ द मैच तो पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए जोंटी शर्मा ने मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार पाया।
टूर्नामेंट के फाइनल मैच का टॉस उझानी रॉयल चैलेंजर ने जीतकर पहले बल्लेबाजी की। चैलेंजर के ओपनर बल्लेबाजों ने शुरूआत ही तेजी से की। आगरा के धनराज गिरि ने जोंटी के साथ तेजी से रन जुटाए। धनराज ने शतकीय पारी खेलते हुए एक सौ रन बनाए। आगरा के ही अर्पित गौतम ने भी धनराज का पूरा साथ देते हुए टीम को 193 रन के स्कोर पर पहुंचा दिया। जवाब में ऑल इज वेल ने भी अच्छी शुरूआत की। पूरी टीम नौ विकेट पर 171 रन ही बना पाई। उसे 22 रन से पराजय का सामना करना पड़ा। विजेता टीम के धनराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

विजेता टीम को मुख्य अतिथि रिषभ अनेजा और पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने ट्रॉफी के साथ 51 सौ रुपये का नकद पुरस्कार भेंट किया। उपविजेता ऑल इज वेल को पुरस्कार के रूप में  25 सौ रुपये की नकद धनराशि मिली। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार रॉयल चैलेंजर के जोंटी शर्मा को मिला। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने उछल कर खुशी का इजहार भी किया। आतिशबाजी भी दागी गई। इस मौके पर टूर्नामेंट चेयरमैन राजन मेंदीरत्ता, गूंज के सचिव अमरपाल सिंह रोंपी, टूर्नामेंट अध्यक्ष किशनचंद्र शर्मा, अरुण अग्रवाल, हरवंश पहलवान, ज्योति मेंदीरत्ता, डॉ. मोहम्मद रिजवान, नईमउद्दीन, योगेश प्रताप सिंह, मुकेश शर्मा और मोनू शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

------
खेलों में अच्छे प्रदर्शन को भेंट की साइकिलें
उझानी। टूर्नामेंट के समापन समारोह में सर्राफ प्रदीप गोयल, विवेक मैंमिया, दीपक गर्ग, विजय साहू, डॉ. नईमउद्दीन और संजय गुप्ता उर्फ अप्पू ने खेलकूद प्रमियोगिता में प्रदेश स्तर पर चमकने वाले छात्र और छात्राओं को सात साइकिलें भेंट की। साइकिलें पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें