उसावां में मुक्केबाजी में स्थान प्राप्त करने पर छात्र हरिचरण दास को सम्मानित करतीं प्रधानाचार्य
उसावां। पुष्प कुंज भगवान दास कन्या इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट के छात्र ने वाराणसी में आयोजित 68वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी मुक्केबाजी में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
मुक्केबाजी में अग्रणी स्थान पाने वाले छात्र ने प्रदेश स्तर पर जनपद और विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्र हरिचरण दास को प्रधानाचार्य योगेश जौहरी और संगीता जौहरी ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर शिक्षक मुशीर खान, इंद्रपाल सिंह, अभिषेक मिश्रा, विवेक मिश्रा, आदित्य मिश्रा, मधुर निगम आदि मौजूद रहे। संवाद