पाश्चात्य संस्कृति के ही सही लेकिन प्रेम के महापर्व का असर जिले में भी खूब देखने को मिला। हां इतना जरूर हुआ कि प्रेमी जोड़ों ने अपने इश्क का इजहार करने के लिए सार्वजनिक स्थानों से परहेज किया, जिससे कि उन लोगों को तमाम विरोधी संगठनों के विरोध का सामना न करना पड़े। वैलेंटाइन डे पर बच्चों और युवाओं ने अपने साथियों, दोस्तों और प्रेमी-प्रेमिकाओं को गुलाब का फूल देकर विश किया। वैलेंटाइन डे का क्रेज नव विवाहित जोड़ों में भी खासा नजर आया।
गिफ्ट सेंटरों पर तमाम तरीके उपहारों को खरीदने वालों में युवा वर्ग के साथ नवविवाहितों की संख्या खासी रही। साथ ही गुलाब के फूल, गुलदस्ते, बुके और आर्टिफिशिल गुलाबों के साथ ही लाल रंग और दिल आकार के गिफ्टों की बिक्री खूब हुई। शहर की तमाम दुकानों कॉफी मग आदि उपहारों पर फोटो प्रिंट कराकर उपहारों का क्रेज रहा।
----
सोशलसाइट्स पर रही वैलेंटाइन डे की धूम
सामाजिक दुनिया के समांतर चलने वाली एक अलग सोशलसाइट्स की दुनियां में तो वैलेंटाइन डे की खासी धूम रही। व्हाट्स गु्रपों से लेकर, फेसबुक, मैसेंजर आदि पर लोगों ने वैलेंटाइन डे विश किया। सोशलसाइट्स पर एकदूसरे को तमाम मैसेज भेजने और पोस्ट करने की होड़ सी मची रही। तमाम लोगों ने वैलेंटाइन डे की जगह शहीद दिवस मनाने की बात कहते हुए पोस्ट किए।