फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिना अनुमति बन रहे बौद्ध विहार और पार्क का निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
उसावां क्षेत्र में वह खेत जहां बौद्ध बिहार पार्क बनाने को रखीं ईंटे। संवाद
विज्ञापन
उसावां। ग्राम करौरी सैदपुर में निर्माणाधीन बौद्ध विहार व पार्क में रखीं दो मूर्तियां चोरी होने का मामला शुक्रवार को पुलिस तक पहुंच गया, लेकिन मूर्तियां वहीं मिल गईं। मूर्तियों की जगह लगा झंडा गायब मिला। फिलहाल, पुलिस ने बौद्ध विहार और पार्क निर्माण कार्य यह कहकर रुकवा दिया है कि पहले इसके लिए अनुमति लेकर आएं।
विज्ञापन

गांव करौरी सैदपुर निवासी रामपाल व रामवीर पुत्रगण गंगाराम करौरी सैदपुर व पटियन नगला के मार्ग पर अपने पैतृक खेत में बौद्ध विहार एवं पार्क का निर्माण कार्य शुरू कराया। बुधवार खेत के बीच में ईंटों को बिछाकर उस पर महात्मा बुद्ध की मूर्ति रखकर पूजन किया गया था, वहां एक धार्मिक झंडा भी लगाया था।
शुक्रवार की सुबह जब रामपाल खेत पर पहुंचे तो वहां से धार्मिक झंडा गायब था। किसी ने उस स्थल से दो मूर्तियां भी गायब होने की पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। निर्माण कार्य करा रहे रामपाल से बौद्ध विहार एवं पार्क निर्माण का अनुमति पत्र दिखाने को कहा।
विज्ञापन

रामपाल ने कहा कि उन्हें पता नहीं था कि अपने खेत में पार्क बनवाने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ेगी। थानाध्यक्ष ने निर्माण कार्य तत्काल रुकवा दिया और कहा कि पहले निर्माण कार्य की अनुमति लेकर आएं, उसके बाद ही निर्माण कार्य कराएं।
सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि मौके पर महात्मा बुद्ध की दो मूर्तियां मिलीं हैं, जिनमें एक चार इंच व दूसरी एक फुट ऊंची है, जिन्हें निर्माण कराने वालों को सौंप दिया गया है। मौके से निर्माण सामग्री हटाने को कहा है। बिना अनुमति निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।

उसावां क्षेत्र में वह खेत जहां बौद्ध बिहार पार्क बनाने को रखीं ईंटे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें