बदायूं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को डायट ऑडिटोरियम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं सदस्य विधान परिषद सत्यपाल सिंह सैनी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कर किया।
सत्यपाल सिंह सैनी ने कहा कि आज के समय की महिलाएं हुनरमंद होने के साथ-साथ बहुत साहसी भी हैं। तमाम क्षेत्रों में दृढ़ इच्छाशक्ति से अपनी ताकत का लोहा मनवा रही हैं। फिर चाहें वो राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू हों या फिर पहली महिला आईपीएस किरण बेदी। अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, बबीता फोगाट, लता मंगेश्कर ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखपति महिला योजना, उज्ज्वला योजना चलाकर ग्रामीण महिलाओं को ज्यादा सशक्त बनाया है।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए 13 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक को लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता,पूर्व पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. नरेन्द्र कुमार बत्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, सीडीओ केशव कुमार, एसपी ब्रजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
इन्हें किया गया सम्मानित
डा. दीप्ती जोशी गुप्ता - पर्यावरण प्रहरी
डा. लतिका सिंह फोगाट- चिकित्सक
निधी श्रीवास्तव - प्रशासनिक कार्य
कल्पना जायसवाल - प्रशासनिक कार्य
डा. पूनम अग्रवाल - त्वचा रोग विशेषज्ञ
सोनिका गुप्ता - पर्यावरण संरक्षण
समीक्षा शर्मा - अधिवक्ता
डा. कमला माहेश्वरी- कवियित्री
संतोष कुमारी- वेटलिफ्टिंग चैम्पियन
तारावती - ग्राम प्रधान
अनुपमा राठौर - ग्राम प्रधान
रेनू राठौर- संचालिका, सहायता समूह
राखी - पुलिस विभाग
‘ऐसे कार्यक्रमों से बढ़तता है मनोबल बढ़ता’
सम्मान पाकर बहुत खुश हूं। ऐसे कार्यक्रमों से हमारा मनोबल बढ़ता है। कई सालों से गरीब व शोषित महिलाओं के मुकदमे निशुल्क: लड़ रही हूं। आगे भी सेवा जारी रहेगी । -
समीक्षा शर्मा , अधिवक्ता
2018 से पौधरोपण का कार्य पति के साथ मिलकर कर रही हूं। अब तक 30 हजार से अधिक पौधे रोप चुके हैं। इसमें से 65 प्रतिशत पौधे अभी जीवित हैं। सम्मान पाकर एक नया हौसला मिला। आने वाले समय में अधिक जज्बे के साथ काम करूंगी - सो
निका गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी
मेरी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें कुछ का विमोचन आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर ने किया। सम्मान से खुशी भी है और गौरव की अनुभूति भी महसूस हो रही है।-
डा. दीप्ती जोशी गुप्ता , लेखिका
अध्यापिकाओं व आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
बदायूं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत में अध्यापिकाओं व आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
थाना मुजरिया के संविलियन विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जूनियर हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका पंकज माहेश्वरी, तरन्नुम बेगम, कुसुम देवी सहित गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा और जागरूक महिला अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण व बालिका सुरक्षा पर जोर दिया गया। प्रधान मीना देवी ने महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होने की सलाह दी।
डायट ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद
डायट ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद