फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आधे घंटे की बारिश, गर्मी से राहत

विज्ञापन
जोगीपुरा रोड़ पर होती बारिश। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर में शुक्रवार देर शाम करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे उमस और चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

पिछले दो-तीन दिन से गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। शुक्रवार देर शाम मौसम बदला और बारिश हुई तो राहत मिली। बारिश के साथ ही बिजली कटौती ने लोगों को परेशान भी किया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में रुक-रुक कर हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे गर्मी से और राहत मिल सकती है। दोपहर बाद तक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया और बारिश के बाद 32 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें