फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया हाई रिस्क गांव कमालपुर में मिले आधा दर्जन मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग। जगत ब्लॉक के मलेरिया हाई रिस्क गांव कमालपुर में मलेरिया के मामले अभी से सामने आने लगे हैं। अब तक इस गांव में मलेरिया के सात रोगी सामने आ चुके हैं। हालांकि अभी कोई जानलेवा पीएफ मलेरिया की चपेट में नहीं आया है। जो रोगी मिले हैं उनमें पीवी मलेरिया की पुष्टि हुई है। एक साथ इतने केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया है।
विज्ञापन

मलेरिया के लिहाज से जगत ब्लॉक हाई रिस्क श्रेणी में है। पिछले वर्ष यहां जानलेवा मलेरिया पीएफ के दर्जनों केस मिले थे। सबसे ज्यादा मामले कमालपुर गांव में सामने आए थे। इसके बाद से इस गांव पर स्वास्थ्य विभाग की नजर थी। मलेरिया का सीजन दस्तक दे रहा है। इसके साथ ही इस हाई रिस्क गांव में मरीज मिलने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचे डीएम कुमार प्रशांत ने पिछले वर्ष के मलेरिया रोगियों के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग को मलेरिया पर अभी से सख्ती के साथ नियंत्रण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें