बदायूं। बरेली जाने को ट्रेन पकड़ने बदायूं स्टेशन पहुंचा एक व्यक्ति की अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा। जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए के ही शव घर ले गए।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव फरीदापुर निवासी 50 वर्षीय चंद्रपाल गुप्ता बुधवार को बदायूं रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। यहां बरेली जाने के लिए कासगंज-पीलीभीत पैसेंजर के लिए टिकट खरीदा और प्लेटफॉर्म की तरफ बढ़े। इसी बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह गश खाकर प्लेटफॉर्म पर ही गिर पड़े। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उनके परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। चर्चा है कि चंद्रपाल की मौत हार्टअटैक पड़ने का कारण हुई। लेकिन परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही उनका शव घर ले गए। संवाद