फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मोबाइल हैक कर व्हाट्सएप से परिचितों को भेजे अश्लील फोटो और वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हैकर ने एक व्यक्ति का मोबाइल किसी तरह हैक कर लिया। इसके बाद हैकर ने व्हाट्सएप से उनके परिचितों को अश्लील फोटो व वीडियो भेजने शुरू कर दिए। पीड़ित ने बैंकिंग और निजी डाटा चोरी करने की भी संभावना जताई है। उसने साइबर थाना प्रभारी से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र का है। कस्बा के वार्ड 20 निवासी सुशील कुमार मिश्रा ने साइबर थाना प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रविवार दोपहर को उनका मोबाइल किसी ने हैक कर लिया। वह कुछ देर तक मोबाइल को चलाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह उनके नियंत्रण में नहीं रहा। इसके बाद हैकर ने उनका व्हट्सएप, ईमेल आदि खुद से चलाने लगा। हैकर ने व्हाट्सएप की डीपी पर अश्लील तस्वीर लगा दी। इसके साथ ही उनके कई परिचितों को व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील फोटो व वीडियो भेजने लगा। उनके परिचितों ने फोन करके उसे इसकी जानकारी दी। उन्हें अंदेशा है कि हैकर ने उनके मोबाइल से निजी डाटा व बैंकिंग संबंधित जानकारी भी चुरा ली होगी। उन्होंने साइबर थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की है। साइबर थाना प्रभारी विनोद कुमार वर्धन ने बताया कि मामले की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें