फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। पुलिस चौकी के सामने एक ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

मोहल्ला सोमवार बाजार निवासी भूपेंद्र मौर्य (25) पुत्र स्वरूप मौर्य दबतोरी रोड पर एक फुटवियर दुकान पर नौकरी करता था। रविवार अपराह्न वह साइकिल से दुकान के काम से पिंदारा रोड स्थित पुराने गोदाम पर गया था। यहां से वह वापस चला तो पुराने अस्पताल के पास बदायूं की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। खबर सुनकर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मां सोमवती और पिता रामस्वरूप, भाई मनोज व भूरे का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई कुंवर चंद्र की दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
म्याऊं। उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम रिजोला निवासी मुनेंद्र शनिवार की अपरान्ह अपनी बहिन सुषमा, बहनोई राजकुमार के साथ अपने गांव रिजोला से कस्बा उसहैत की बाजार करने बाइक से जा रहा था। इस दौरान करीब दो बजे म्याऊं -उसहैत रोड पर ग्राम नौगवां नसीर नगर के पास सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मुनेंद्र और सुषमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बरेली रेफर कर दिया। वहीं पर सुषमा की मौत हो गई। इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

सहसवान। रविवार को सहसवान से हरदत्तपुर जाने वाले मार्ग पर महावा नदी के पास टेंपो और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें टेंपो सवार कोतवाली क्षेत्र के गांव जरीफपुुर गढ़िय़ा निवासी बचन सिंह पुत्र सुंदर लाल, राजीव पुत्र गंगा सिंह और बाइक सवार हरदत्तपुर निवासी राहुल पुत्र रतनलाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दो लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। बताते हैं कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें