फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी बेटे ने मां को लाठी मारकर मां का सिर फोड़ा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नशे की हालत में एक बेटा अपनी मां पर हमलावर हो गया और लाठी मारकर उसका सिर फोड़ दिया। मां की गलती केवल इतनी थी कि उसने बेटे को कई बार खाने के लिए आवाज लगा दी थी। महिला को गांववालों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र दातागंज के गांव नौनी टिक्कना निवासी सुशीला (55) वर्ष पत्नी जयपाल रविवार दोपहर अपने बेटे राजू को खाना खाने को कहने उसके कमरे में गई थी। बताते हैं कि सुशीला ने राजू का कई बार आवाज लगायी, लेकिन उसने उत्तर नहीं दिया। वह शराब के नशे में धुत था। कुछ देर बाद मां के ज्यादा कहने पर उसे गुस्सा आ गया और उसने नशे की हालत में अपनी मां के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया, जिससे महिला का सिर फट गया और वह बेहोश होकर वहीं गिर गई। चीख सुनकर वहां मौजूद ग्रामीण राजू के घर पहुंच और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। हालत गंभीर देखते हुये जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताते हैं कि घटना के बाद आरोपी बेटा घर से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें