फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गश खाकर गिरे किसान के निकले प्राण

Thu, 23 Apr 2015 07:28 PM IST
Islamnagr
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से फसल बर्बादी होने के बाद सदमे से किसानों की मौत का शुरू हुआ सिलसिला बदस्तूर जारी है। गुरुवार को इस्लामनगर थाने के गांव एतमादपुर रम्पुरा में किसान उजियारी लाल (53) की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में हार्टअटैक से मरने वाले किसानों की संख्या 30 हो गई है। इसके अलावा छह किसान फांसी लगाकर और एक जहर खाकर जान दे चुका है।
विज्ञापन

एतमादपुर रम्पुरा के उजियारी लाल पुत्र मुरारी लाल के पास चार बीघा जमीन है। इसमें उन्होंने गेहूं की फसल की थी। बुधवार को गेहूं निकाले गए। चार बीघा खेत में सिर्फ 70 किलो गेहूं निकले। गुरुवार को उजियारी खेत से भूसा ढो रहे थे। फसल का हाल देखकर वह सदमे में थे। खेत पर ही गश खाकर गिर पड़े। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि उनकी मौत हार्टअटैक से हुई है। खबर मिलने पर एसडीएम बिसौली गुलाब चंद्र नें गांव पहुंच कर परिवार वालों से बात की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उजियारी लाल के तीन बेटियां, एक बेटा है। इनमें वह दो बेटियों की शादी कर चुके हैं।

लेखपाल पर हमलावर हुए ग्रामीण
रुदायन। किसान की मौत की सूचना पर एसडीएम गुलाब चंद्र एतमादपुर रम्पुरा पहुंचे। उनके साथ में लेखपाल सुनील कुमार भी था। गांव वालों को जब पता लगा कि लेखपाल भी आया है, तो वह उस पर हमलावर हो गए। एसडीएम ने किसी तरह से बीच बचाव कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल ने अब तक गांव में बर्बाद हुई फसलों का सर्वे नहीं किया है। इधर, लेखपाल का कहना है कि उसको एक महीने पहले ही इस हलके का चार्ज मिला है। वह क्षेत्र की भौगोलिक स्थित को समझ कर सर्वे कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें