शिक्षक दिवस पर बदायूं क्लब सभागार में क्लब की ओर से वैचारिक गोष्ठी का आयोजन करके सात शिक्षकों को सम्मानित किया। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने शिक्षकों को सम्मानित करने प्रतीक चिह्न भी दिया। इस मौके पर दर्जा राज्यमंत्री डॉ. यासीन उस्मानी, शेखूपुर विधायक आशीष यादव, एमएलसी आशीष भदौरिया, डीएम सीपी त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव, अवधेश यादव, एसपी देहात अजय राय, सचिव अक्षत अशेष, डीआईओएस राकेश कुमार, हाजी रईस अहमद, अशोक खुराना आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
शिक्षक दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम में बीएसए प्रेेम चंद्र यादव ने अपने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को फूलमाला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें जिला समन्वयक गौरव सक्सेना, प्राशिंस जिलाध्यक्ष चंद्रकेश यादव, सीमा यादव, उदयवीर सिंह, सलमान खां, सुदेश चंद्र, राजेश मौर्य, सौरभ आदि मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष साजिद अली ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपना सर्वस्व जीवन हिंदुस्तान को समर्पित कर दिया। कहा, गुरु इंसान की जिंदगी का निर्माता होता है। इस दौरान अभिषेक आनंद पांडेय, भगवान सिंह, प्रदीप गुप्ता, सतपाल गुप्ता, अभिषेक पांडेय, प्रेमपाल शर्मा, अशरफ अंसारी, सुरेंद्र बाबू, दिनेश चंद्र शर्मा, अभिषेक शर्मा, हरिशंकर, ओवैस आदि मौजूद रहे।