फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों ने सांसद को दिया ज्ञापन

Mon, 05 Sep 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्करों ने सांसद को दिया ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 अपने मानदेय और विभिन्न योजनाओं में संलिप्तता को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी वर्करों का महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। इन लोगों ने पांच सूत्री ज्ञापन सांसद धर्मेंद्र यादव को दिया। मानदेय बढ़ाए जाने पर सांसद ने उन्हें आश्वस्त किया और शिक्षा मित्रों को उदाहरण दिया। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमारी की अगुवाई में आंगनबाड़ी वर्करों ने कहा कि सांसद और विधायकों के वेतन बढ़ रहे हैं लेकिन वे लोग क्षेत्र में तमाम काम निपटाने के बाद भी कोई सुविधा तो दूर ठीक मानदेय भी नहीं मिल पा रहा है। इससे उनके परिवार संचालन में कइनिाइयां आ रही हैं। कहा कि इस मानदेय में तो उनके बच्चे भी कुपोषित हो जाएंगे। 3200 रुपये में वह किस तरह परिवार का पालन पोषण कर पाएं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों पर अडिग रहने का ऐलान किया। 
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रवेश कुमारी, रंजीता, निधि सुभाषिनी, मिथलेश कुमारी, कृष्णा, सीता कश्यप, भारती, चित्रा आदि शामिल रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें