फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुगांव में मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा

Thu, 30 Jul 2015 12:03 AM IST
बिसौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोई सिद्धपीठ से जुड़े भक्तगण गुरुपूर्णिमा गुरुगांव में मनाएंगे। इस मौके पर गुरुगांव में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में प्रभु राम की नगरी से आए मानस अगस्त महाराज ने प्रभु की कृपा का गुणगान किया।
विज्ञापन


सोई सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी विदेहनंदिनीशरण महाराज के शिष्य गुरुपूर्णिमा गुरुगांव में मनाएंगे। गुरुगांव में पिछले एक पखवाड़े से प्रभु रामकथा का आयोजन हो रहा है। इस क्रम में प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या से आए मानस अगस्त स्वामी ने पहले तो प्रभु की कृपा का वर्णन किया। कहा कि प्रभु हर एक पर अहेतुकी कृपा करते हैं।

उन्होंनं एक दृष्टांत का सुंदर वर्णन करते हुए कहा कि एक बार प्रभु श्रीराम अगस्त मुनि को रावण वध का वृतांत सुना रहे थे। इस बात पर अगस्त मुनि ने कहा कि मेघनाद को मारना ज्यादा मुश्किल था। यह बात सुनकर श्रीराम ने कहा कि रावण से भी ज्यादा। अगस्त मुनि ने हां कहा। चूंकि प्रभु लक्ष्मण की प्रशंसा सुनना चाह रहे थे इसलिए उन्होंने मुनि से पूरी बात सुनी। मुनि ने कि लक्ष्मण चौदह वर्ष तक निराहारी और बिना सोए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संतसरणजी महाराज, संतराजपाल, नवल शर्मा, अल्पना जौहरी, आकाश मिश्र, सौरभ शर्मा, मनमोहन सतवाल आदि ने भी प्रभु चर्चा का अमृतपान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें