फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नवंबर में शुरू कर दें मेडिकल कॉलेज की ओपीडी’

Wed, 29 Jul 2015 08:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को विकास भवन स्थित सभाकक्ष में मंडलायुक्त प्रमांशु ने डीएम शंभू नाथ, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया और जेडीसी सीपी सिंह के साथ विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। आयुक्त ने यूनिफार्म वितरण का कार्य अगस्त के अंत तक पूरा करने की हिदायत देते हुए पैकफेड द्वारा घटिया गुणवत्ता के बनाए गए आंगनबाड़ी केंद्रों पर नाराजगी जताते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि जिले में नए मीनू के अनुसार नियमित मध्यान्ह भोजन वितरण सुनिश्चित किया जाए। आयुक्त ने जिला चिकित्सालय में डाक्टरों की कमी पूरी कराने को पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने कृषि क्षेत्र में उन्नतशील किसानों द्वारा की जा रही खेती, बागवानी आदि दूसरे किसानों को भी दिखाकर लाभान्वित कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि सोलर पंप योजना से अधिक से अधिक इच्छुक किसानों को लाभ दिया जाए। राजीव गांधी विद्युतीकरण में शिथिलता पाए जाने पर कार्यदायी संस्था पेस पावर के अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिए कि 10 अगस्त तक अधिक से अधिक कार्य पूर्ण कराकर एसएमएस द्वारा उन्हें कार्य की प्रगति के संबंध में अवगत कराया जाए। उन्होंने मुड़िया तथा सैदपुर में भी आसरा आवास योजना के तहत निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के संबंध में कहा कि अब भुगतान ऑन लाइन ही किया जाए। उन्होंने लोहिया ग्रामों के विकास कार्य, विभिन्न योजनाओं से आधार कार्ड लिंक कराने, पोषण मिशन, समाजवादी पेंशन, किसान दुर्घटना बीमा योजना, आम आदमी बीमा योजना, कौशल विकास मिशन, मॉडल स्कूलों के निर्माण आदि की गहन समीक्षा की। मण्डलायुक्त ने 75 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूर्ण हो चुकी योजनाओं के संबंध में निर्देश दिए हैं कि शीघ्र ही शेष कार्य को पूर्ण कराकर उन्हें जनोपयोगी बनाया जाए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जल बचाव अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने हिदायत दी कि इस कार्य के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। डीएम ने आयुक्त का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्थ किया कि निर्देशों का अक्षरश: पालन होगा।

समाज कल्याण कार्यालय मिला ओके
समीक्षा बैठक के बाद आयुक्त ने जिला समाज कल्याण कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अलग-अलग पटलों पर जाकर समाजवादी पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन के फीडिंग कार्य को कम्प्यूटर आपरेटर्स से अपने सम्मुख कराकर देखा और निर्देश दिए कि जिन समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों के खाते में बैंक एकाउंट में गड़बड़ी होने के कारण पेंशन नहीं पहुंची है, उन्हें दुरूस्त कराकर पेंशन भेजना सुनिश्चित किया जाए। आयुक्त ने विभिन्न पेंशन के सभी लाभार्थियों का आधार नंबर लिंक कराए जाने पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन


शौचालय निर्माण की जांच के आदेश
आयुक्त ने लोहिया ग्राम बीबीपुर में विकास कार्यों का किया स्थलीय सत्यापन
मूसाझाग/बदायूं। स्वच्छ शौचालय निर्माण की गुणवत्ता संतोषजनक न होने की शिकायत पर मंडलायुक्त प्रमांशु ने निर्माण कार्यों की जांच कराने के निर्देश देते हुए तालाब के जीर्णोद्धार के अपूर्ण कार्य को शीघ्र पूरा कराने को कहा है।
बुधवार को आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों के साथ जगत ब्लाक के लोहिया ग्राम बीबीपुर में विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। स्वच्छ शौचालयों के निर्माण कार्य के सत्यापन और उनको प्रयोग में लाने संबंधी जानकारी जब ग्रामीणों से हासिल की गई तो कुछ ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त किया।
उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में जाकर स्कूली बच्चों से वार्ता की और मध्याह्न भोजन, शिक्षकों की उपस्थिति, पुस्तकों के वितरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने गांव में विद्युतीकरण, लोहिया आवास निर्माण टीकाकरण का सत्यापन कराते हुए कुपोषित बच्चों की देखभाल के संबंध में जानकारी हासिल की। विभिन्न पेंशन वितरण, मनरेगा कार्य, हैण्ड पम्प, पशु टीकाकरण, खाद्यान आपूर्ति, किसान क्रेडिट कार्ड आदि के संबंध में गहन समीक्षा की और सत्यापन किया। उन्होंने अजीविका मिशन अन्तर्गत गांव में स्थित दो मां लक्ष्मी तथा मां सीता स्वयंसहायता समूहों के पदाधिकारियों को अभिलेखीय रिकार्ड रखने को कहा।

जब प्रधान को दी चेतावनी
शिकायतों पर ग्राम प्रधान अपनी मर्यादा और पद की गरिमा को भूल गए और शिकायतकर्ता से बहस पर उतारू हो गए। आयुक्त ने इस स्थिति पर अत्यन्त अप्रसन्नता जताई। निर्माण कऱर्यों की जांच कराने के निर्देश देते हुए ग्राम प्रधान को चेतावनी दी कि मर्यादा एवं अपने पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए कार्य करें अन्यथा उन्हें कार्रवाई के लिए विवश होना पड़ेगा।

पौधारोण किया
आयुक्त और जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया और गांव के तालाब पर जाकर कराए गए निर्माण कार्य का जायजा लिया। आयुक्त ने तालाब के अपूर्ण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए और गंाव वासियों की समस्याओं को भी सुना।

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर-
कछला घाट का किया निरीक्षण
उझानी। आयुक्त ने लोहिया गांव का स्थलीय सत्यापन करने के बाद डीआईजी आरकेएस राठौर सहित पूरे प्रशासनिक अमले के साथ कछला स्थित गंगा घाट का मौका मुआयना किया। उन्होंने कावंड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के प्रबंधों की जानकारी ली। स्नान घाट बनाने, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा पार्किंग आदि व्यवस्था सुदृढ़ कराने के निर्देश दिए। कहा कि नावों और नाविकों, गोताखोरों, वाच टावरों की समुचित व्यवस्था की जाए। महिला शौचालयों के निर्माण, सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। चिकित्सकों एवं एंबुलेंस की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के जो अधिकारी कर्मचारी घाट पर लगाए जाएं उनके पास रात्रि में टार्च अवश्य रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें