-आग से लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया
मूसाझाग थाने के कस्बा गुलड़िया स्थित द्वारिकेश चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र सी के पास खड़े ट्रक में गुरुवार शाम अचानक आग लग गई। इससे यहां हड़कंप का माहौल बन गया। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
गुलडिय़ा में द्वारिकेश चीनी मिल के ए, बी और सी तीन क्रय केंद्र हैं। सी क्रय केंद्र पर गन्ना से भरा एक 12 टायरा ट्रक खड़ा था। शाम को ट्रक में अचानक आग लग गई। किसी ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है।
--------
आग से हजारों रुपये की संपत्ति राख हुई
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रसिद्धपुर में गुरुवार को अचानक गांव के रामेश्वर दयाल के घर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया घरेलू सामान, नगदी आदि समेत हजारों रुपये का सामान राख हो गया। रामेश्वर दयाल कैंसर से पीड़ित हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने इलाज के लिए रुपये उधार लिए थे। आग में एक नगदी भी जल गई।
आग से आठ बीघा गन्ना राख हुआ
बदायूं। मूसाझाग थाने के गांव सराय पिपरिया निवासी दुलार सिंह के आठ बीघा खेत में गन्ना था। उसके खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे हजारों रुपये का गन्ना राख हो गया। इस बारे में सूचना पुलिस और तहसील प्रशासन को दे दी गई है।