फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गुगौआ ने अलीगंज को हराकर फाइनल में जगह की पक्की

विज्ञापन
​खिलाड़ी मंजीत को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देते मुख्यअति​थि। संवाद
विज्ञापन
उघैती। गुगौआ ग्राम सभा मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला गुगौआ और अलीगंज के बीच खेला गया। इसमें गुगौआ ने अलीगंज को 11 रन से शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

गुगौआ के कप्तान सत्यम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मंजीत (40), कप्तान सत्यम (30 ) और जॉन्टी (24) रनों की पारियां खेलीं। इसके दम पर टीम ने निर्धारित ओवर में 123 रनों का स्कोर खड़ा किया। 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगंज की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई।
अलीगंज के कप्तान अखिलेश ने 45 और अमन ठाकुर ने 24 रनों का योगदान दिया। इसके बाद का बल्लेबाजी क्रम टिकाऊ पारी नहीं खेल सका। जिसकी बदौलत अलीगंज की टीम महज 112 रन बना सकी। गुगौआ की जीत में गेंदबाजों की मुख्य भूमिका रही। मंजीत और कप्तान सत्यम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके, जबकि जॉन्टी और अमित ने 2-2 विकेट लेकर अलीगंज को 112 रोककर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच के अंत में मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश ठाकुर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले मंजीत को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें