फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गुगौआ द्वितीय की टीम ने चाचीपुर को हराया

विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में ​खिलाड़ी को पुरस्कृत करते आयोजक। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
उघैती। गुगौआ क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में गुगौआ द्वितीय की टीम ने चाचीपुर को मात दी। मैच में ओमेंद्र को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ''''मैन ऑफ द मैच'''' चुना गया। मुकाबला 28 अप्रैल को हुआ था।
विज्ञापन

गुगौआ द्वितीय के कप्तान अमित कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चाचीपुर की टीम ने कुल 106 रन बनाए। चाचीपुर की ओर से अवनीश ने सर्वाधिक 34 रन और शिवम ने 20 रन का योगदान दिया। गुगौआ द्वितीय के लिए ओमेंद्र और अमित ने घातक गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुगौआ द्वितीय की टीम ने आसानी से जीत हासिल की। चाचीपुर के कप्तान उत्कर्ष ने 20 रन देकर दो विकेट लिए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। गुगौआ की ओर से प्रशांत ने 15 रन की उपयोगी पारी खेली।
ओमेंद्र ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान 27 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए दो विकेट हासिल किए। उनके इस हरफनमौला प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के समापन पर उन्हें ''''मैन ऑफ द मैच'''' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मुख्य अतिथि प्रमोद शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें