स्थानीय पुलिस को भी नहीं लिया साथ
टीम के साथ कुछ पुलिस कर्मी तो थे लेकिन वह टीम के साथ ही आए थे। स्थानीय पुलिस को टीम ने जानकारी नहीं दी है। कोतवाली इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि सीजीएसटी के अधिकारी सीधे छापेमारी करते हैं। उन्होंने थाने में कोई सूचना नहीं दी है।
अधिकारियों ने जानकारी से किया इन्कार
सीजीएसटी की स्थानीय अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। अगर नोएडा और बरेली की टीम ने छापेमारी की है तो स्थानीय को साथ लिया होगा। लेकिन मुझे इसकी जानकारी नहीं है।
देर रात तक दुकान के अंदर चलती रही जांच पड़ताल
दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक टीम की कार्रवाई चलती रही। टीम का कोई अधिकारी कार्रवाई बताने को राजी नहीं हुए। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाते हुए कहा कि जब तक पूरी छानबीन नहीं हो जाती वह कुछ नहीं बता सकते। इसको लेकर दुकानदार के साथ पूरी टीम दुकान का शटर डालकर अंदर ही कार्रवाई में जुटे रहे। वहीं, पूरी मार्केट दो बजे बंद हुई तो देर रात तक सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि दुकानदार कार्रवाई के बारे में जानकारी लेने की कोशिश करते रहे। लेकिन उनको भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं हुई।