फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी बढ़ने से व्यापारी वर्ग नाराज, वित्तमंत्री को ज्ञापन भेजा

विज्ञापन
जीएसटी बढ़ने पर एकत्र व्यापारीगढ़। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कपड़े, हौजरी और फुटवियर पर जीएसटी बढ़ने से व्यापारी वर्ग में खासी नाराजगी है। उन्होंने बाजार की हालत पर चिंता जताते हुए कहा है कि इससे बाजार में मंदी बढ़ेगी और गरीबों की कमर टूटेगी। उन्हें महंगाई का सामना करना पड़ेगा। व्यापारियों ने इस संबंध में वित्तमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि जीएसटी काउंसिल द्वारा अपने मूल सिद्धांत से हटकर आम आदमी को रोजमर्रा की वस्तुओं कपड़ा, होजरी और फुटवियर को पांच प्रतिशत के स्लेब से हटाकर 12 प्रतिशत के स्लेब में करने का निर्णय लिया गया है। यह व्यापारियों और ग्राहकों के साथ अन्यायपूर्ण है। होजरी का धागा पांच प्रतिशत के स्लेब में और इसका कपड़ा, होजरी उत्पाद 12 प्रतिशत के स्लेब में रखे जाने से न केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। बल्कि अपवचन को भी प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि 12 प्रतिशत स्लैब करने पर व्यापारियों को मंदी का सामना करना पड़ेगा। रोजगार मिलने की संभावनाएं कम होंगी। इससे लोगों की क्रय शक्ति कम होगी। इन बातों को ध्यान में रखते हुए जीएसटी को पांच प्रतिशत के स्लैब पर ही रखा जाए। सभी व्यापारियों ने वित्तमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान वीरेंद्र धींगड़ा, धीरेंद्र यादव, सागर अरोरा, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सुभाष मैथिल व एसेंशियल ऑयल एसोसिएशन के संदीप रस्तोगी व संजीव रस्तोगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें