फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में बेहोश मिला दूल्हा: शादी वाले दिन हुआ था लापता, पुलिस की जांच में सामने आई ये बात

Wed, 11 Dec 2024 12:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Budaun News: बदायूं के बिनावर में शादी वाले दिन लापता हुआ दूल्हा बेहोश हुआ। बरात न लाने पर लड़की पक्ष ने दूल्हा समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में शादी के दिन लापता होने वाला दूल्हा दूसरे दिन पुलिस को मिल गया। वह बेहोशी की हालत में मलगांव में काली मंदिर के पास पड़ा था। पुलिस के मुताबिक दूल्हा शराब के नशे में धुत था। जबकि परिजनों ने विषैला पदार्थ खाने की बात कहते हुए उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को जांच में पता चला है कि दहेज में कार तय हुई थी। कार नहीं मिलने के बाद दूल्हे के घर में विवाद हुआ और उसके बाद वह लापता हो गया।  

विज्ञापन


कस्बा बिनावर निवासी राजपाल साहू के बेटे सरवन की शादी दातागंज निवासी युवती से सोमवार को होना तय हुई थी। सोमवार की शाम दातागंज के लिए बरात रवाना होनी थी। इससे पहले सुबह सरवन अपने परिजनों से शादी के लिए शेरवानी आदि कपड़े लेने की बात उझानी जाने की कहकर बाइक से निकल गया। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। 

विज्ञापन

लड़की के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट 
देर रा तक जब बरात नहीं पहुंची तो लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि कार नहीं देने के चलते वर पक्ष के लोग बरात लेकर नहीं आए। पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर दूल्हे सरवन, पिता राजपाल साहू, अजय, जय राठौड़ समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

उधर मंगलवार को दोपहर सरवन पीआरवी पुलिस को बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मलगांव में काली मंदिर के पास पड़ा मिला। वह बेहोश था। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर आई। जहां परिजन भी पहुंच गए। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। परिवार के लोग युवक को उपचार के लिए बरेली ले गए।  पिता का कहना है युवक ने विषैला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें